LawRato

Subject: पैतृक संपत्ति, वसीयत में अधिकार और संपत्ति पर कब्जे को लेकर क


16-Oct-2026 (In Property Law)
मेरा मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गाँव में स्थित जमीन और संपत्ति से संबंधित है। मेरे दादाजी ने अपनी वसीयत अपनी बहू (मेरी मम्मी) और अपने पोते (मेरे भाई) के नाम की थी। वसीयत में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उनके बेटे श्री सुरप्रकाश पांडे का इस संपत्ति में कोई अधिकार या हिस्सा नहीं होगा। वसीयत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब तक मेरी दादी जीवित रहेंगी, तब तक संपत्ति पर मालिकाना हक उनके पास रहेगा। मेरे पिताजी पहले भी मेरी मम्मी को आर्थिक सहायता नहीं देते थे और उन्हें काफी परेशान करते थे। इस संबंध में मेरी मम्मी ने लगभग 2011–12 या 2016 में उनके खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराया था। बाद में पारिवारिक परिस्थितियों और दबाव के कारण मेरी मम्मी को समझौता करना पड़ा। अब मेरे पिताजी गाँव में रह रहे हैं और पूरी जमीन अपने नाम करवाना चाहते हैं। हमें आशंका है कि वे वसीयत को बदलवाने या चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं। मैं जानना चाहती हूँ कि मेरी मम्मी और भाई अपने संपत्ति संबंधी अधिकारों की रक्षा के लिए क्या कानूनी कदम उठा सकते हैं। क्या मेरे पिताजी पूरी जमीन अपने नाम करवा सकते हैं, जब।
Answers (5)

Answer #1
888 votes
• जहाँ संपत्ति या विवादित घटना (Cause of Action) स्थित है, उसी क्षेत्र के सिविल जज की कोर्ट में Permanent Injunction का मुकदमा दायर करें। • तुरंत सुरक्षा के लिए CPC के Order 39 Rules 1 और 2 के तहत एक Temporary Injunction (अस्थायी निषेधाज्ञा / स्टे या स्टेटस को) की अर्जी भी साथ में लगाएं।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
610 votes
इस मामले में पिताजी द्वारा पूरी जमीन अपने नाम कराना कानूनी रूप से संभव नहीं है, बशर्ते वसीयत वैध और प्रमाणित हो। आपकी माँ और भाई वसीयत के आधार पर संपत्ति पर अधिकार रखते हैं। हालाँकि, पिताजी द्वारा वसीयत को चुनौती दिए जाने की स्थिति में कानूनी लड़ाई की संभावना बनी रहती है, जिसके लिए मजबूत साक्ष्यों की आवश्यकता होगी। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 30 के तहत एक हिंदू अपनी संपत्ति (चाहे वह स्व-अर्जित हो या संयुक्त परिवार की) का वसीयत के माध्यम से स्वतंत्र रूप से निपटान कर सकता है। आपके दादाजी ने अपनी वसीयत में स्पष्ट रूप से पत्नी (आपकी दादी), बहू (आपकी माँ) और पोते (आपके भाई) को संपत्ति दी है, और बेटे (आपके पिता) को इससे बाहर रखा है। वसीयत के अनुसार, जब तक दादी जीवित हैं, संपत्ति पर प्रबंधन और आवास का अधिकार उनका है। यह एक प्रकार का जीवनकाल हित है। उनके बाद यह अधिकार वसीयत में नामित व्यक्तियों (माँ और भाई) को स्वतः प्राप्त हो जाएगा। पिताजी इस दौरान संपत्ति को अपने नाम नहीं करा सकते। वसीयत में पिता को स्पष्ट रूप से उत्तराधिकार से बाहर रखा गया है। यह निष्कासन तब तक वैध है जब तक यह साबित हो जाए कि वसीयत स्वस्थ मन से, बिना किसी दबाव के बनाई गई थी। वसीयत के आधार पर माँ और भाई के नाम राजस्व अभिलेखों (खतौनी) में दर्ज कराए जा सकते हैं। पिता द्वारा इसे रोकने के लिए केवल प्रशासनिक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायालय का होगा। पिता द्वारा वसीयत को चुनौती देने पर न्यायालय को यह साबित करना होगा कि वसीयत संदिग्ध परिस्थितियों में बनी थी। चूँकि 2011-12 या 2016 में माँ द्वारा पहले भी मुकदमा दायर किया गया था और समझौता हुआ था, अगर वह समझौता लिखित है तो वह पिता के दावे को कमजोर कर सकता है। अगर वसीयत पंजीकृत नहीं है, तो इसे पंजीकृत कराना सुरक्षित रहेगा। पंजीकृत वसीयत को चुनौती देना अपेक्षाकृत कठिन होता है। वसीयत और दादी के जीवित रहने के दस्तावेजों के आधार पर तहसीलदार के यहाँ खतौनी में नाम दर्ज कराने का आवेदन करें। जब पिता पूरी जमीन अपने नाम कराने की कोशिश करें, तो तुरंत जिला न्यायालय में निषेधाज्ञा (Injunction) का मुकदमा दायर करें। साथ ही, मूल वसीयत को सुरक्षित स्थान पर रखें और दो गवाहों के बयान दर्ज कराएँ। यह सलाह सामान्य कानूनी जानकारी पर आधारित है। वसीयत की वास्तविक भाषा और दस्तावेजों की जाँच के लिए स्थानीय सिविल वकील से सलाह लेना आवश्यक है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
909 votes
आपके मामले में सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि आपके दादाजी की वसीयत में संपत्ति किस प्रकार दी गई है और क्या वह वसीयत कानूनी रूप से वैध एवं प्रभावी है। यदि वसीयत में आपकी मम्मी और भाई के पक्ष में स्पष्ट प्रावधान है तथा दादी को जीवनकाल तक अधिकार दिया गया है, तो उसके कानूनी प्रभाव की जाँच करके उसी के अनुरूप आपकी मम्मी और भाई के हितों की रक्षा की जा सकती है। आपके पिताजी पूरी जमीन अपने नाम करवा सकते हैं या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि जमीन दादाजी की स्व-अर्जित संपत्ति थी या संयुक्त/पैतृक संपत्ति, दादाजी जीवित हैं या उनका देहांत हो चुका है, और वसीयत की वैधता क्या है। कानून के अनुसार व्यक्ति सामान्यतः केवल उसी संपत्ति का वसीयतनामा कर सकता है जिसे उसे वसीयत से देने का अधिकार है। मेरी सलाह है कि किसी भी नामांतरण या संपत्ति के हस्तांतरण की कार्रवाई को नजरअंदाज न करें। वसीयत, खतौनी, खसरा, दादाजी के स्वामित्व के दस्तावेज और वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद आवश्यक आपत्ति, उपयुक्त न्यायालय में दावा तथा जरूरत पड़ने पर अंतरिम रोक की मांग पर विचार किया जा सकता है। आप वसीयत और जमीन के कागजात साझा करें, ताकि वास्तविक कानूनी स्थिति स्पष्ट की जा सके और आपकी मम्मी तथा भाई के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उचित कदम तय किए जा सकें। Adv. Vaibhav Sangam Mishra Attorney and Director Sangam & Sagar Law Office LLP Property Disputes | Civil & Revenue Litigation मामले की विस्तृत कानूनी समीक्षा और आगे की कार्रवाई पर चर्चा के लिए हमारे कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
815 votes
1. आपकी माता जी injunction order ले सकती हैं, जिससे किसी भी अन्य को उस property में किसी भी तरीके का change करने के लिए रोका जा सके। 2. उस वसीयत को probate कराया जा सकता है, जिससे वो सत्यापित हो जाए। 3.और आखिर में declaration suit द्वारा उस property पर आपकी माताजी और आपके भाई को मालिकाना हक दिलवाया जा सकता है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #5
802 votes
आपको सक्षम न्यायालय में जाकर अपनी वसीयत को साबित करना चाहिए फिर इस वसीयत के आधार पर आपको विभिन्न डिपार्टमेंट में राजस्व अनुभवों में जाकर के अपने वसीयत के आधार पर अपना नामांतरण कर लेना चाहिए ताकि प्रॉपर्टी आपका नाम पेपर्स में आ जाए
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."