LawRato

Sexual harassment, physical, verbal , financial, emotional abuse


18-Dec-2025 (In Criminal Law)
कई वर्षों से मुझे अपने परिवार द्वारा शारीरिक,मानसिक,मौखिक,आर्थिक हिंसा झेलनी पड़ी है। मुझे थप्पड़ मारे,मुक्कों से पीटा,बाल खींचे कई बार बेहोशी तक हुई। मासिक धर्म के दौरान भी बुनियादी ज़रूरतें नहीं दी गईं। मेरे साथ यौन उत्पीड़न हुआ बिना सहमति के जबरन चूमना शरीर के निजी हिस्सों को अनुचित रूप से छूना। पैसे रोके गए और मेरी शिक्षा, नौकरी व स्वतंत्र रूप से रहने के फैसलों को दबाया। मैं वयस्क हूँ, फिर भी शिकायत करने पर मुझे धमकाया जा रहा है सहायता नहीं मिल रही।मुझे तत्काल सुरक्षा और कानूनी मदद चाहिए।
Answers (5)

Answer #1
906 votes
aapki Jaisi samasya Hai Uske anusar aur aapko Jis tarike Se pratadit Kiya ja raha hai uske liye aapko police Mein sabse pahle Shikayat karna chahie Agar Jo Shikayat karne ke bad bhi aapko vipakshiyon ke viruddh Santosh ke sahayata Nahin Mil Pa rahi hai to aap nyayalay ke Sharan Mein Ja sakti hain jo bhi Apradh Karya kiye gaye hain vipakshiyon ke dwara Gambhir Apradh Hain Jis per police ke dwara Thane Mein FIR Jarur darj honi chahie
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
612 votes
आपके साथ जो शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न हो रहा है, वह कानूनन गंभीर अपराध है। एक वयस्क होने के नाते आपको अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है। आप तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर (1091 या 181) पर कॉल करके सुरक्षा की मांग कर सकती हैं। घरेलू हिंसा से संरक्षण (DV Act): आप घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम (PWDVA), 2005 के तहत कोर्ट में आवेदन कर सकती हैं। इसके माध्यम से आपको सुरक्षा आदेश (Protection Order), निवास का अधिकार और अंतरिम आर्थिक सहायता मिल सकती है। आपके साथ हुई मारपीट और यौन उत्पीड़न के लिए पुलिस स्टेशन में BNS (पुराना IPC) की सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज कराई जा सकती है। शिक्षा और नौकरी से रोकना भी आपके मौलिक अधिकारों का हनन है। अपनी चोटों और अन्य घटनाओं का लिखित या अन्य माध्यम में रिकॉर्ड रखें। यदि संभव हो, तो किसी भरोसेमंद गैर-सरकारी संगठन (NGO) या सखी सेंटर (One Stop Center) की मदद लें जो आपको रहने के लिए सुरक्षित स्थान और कानूनी मार्गदर्शन दे सके। यदि आपके पास वकील करने के साधन नहीं हैं, तो आप जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) से संपर्क कर सकती हैं, जहाँ आपको मुफ्त कानूनी सहायता और वकील उपलब्ध कराया जाएगा।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
734 votes
ऐसी परिस्थिति में आपको तत्काल महिला हेल्पलाइन या 112 से सहायता लेनी चाहिए और वहां से खुद को आजाद करा कर तत्काल पुलिस कंप्लेन या FIR करना सबसे उचित तरीका है अगर आपको इससे भी राहत न हो तो तुरंत अपने नजदीकी कोर्ट से वकील के माध्यम से कोर्ट में मुकदमा करना चाहिए
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
686 votes
आपको इस घटना की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाने पे देनी चाहिए अगर वह आपकी रिपोर्ट दर्ज न करे तो आप न्यायालय में जा कर अपनी 175(3) application दाखिल कर सहायता ले सकती हैं। आपकी न्यायालय तुरंत सुनेगी और सुरक्षा व जांच के लिए आदेश देगी।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #5
617 votes
सबसे पहले खुद को मानसिक तौर पर तैयार कीजिए उसके बाद वीमेन हेल्पलाइन, पुलिस स्टेशन और मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन करके आप कानूनी सुरक्षा और तत्काल मदद प्राप्त कर सकते हैं अगर किसी व्यक्ति विशेष ने आपके साथ कुछ गलत किया है तो आप उसके साथ नाम दर्ज पुलिस रिपोर्ट भी कर सकती हैं
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."