LawRato

FIR क्वेश रिट 226 कैंसिल हो जाना


19-Jun-2023 (In Criminal Law)
मेरे खिलाफ झूठा मुक़ददमा लिखा गया ओर जेल भेज दिया। 4 दिन बाद जमानत हो गई जिला कोर्ट से ऑर्डर मे लिखा है की जमानत इस बेस पर दी जाति है की कोइ खिलाफ सबूत नहीं है police के पास साजिस के तहत फसाया गया है । हाई कोर्ट मे बकील साहब बहस नही कर पाये रिट डिसमिस कर दी। ओर remidi दे दी जमानत की।जबकि मे पहले से जमानत पर था। अब किया किया जाये चार्ज सीट आई नहीं है ।क्या क्या ऑप्शन है । जो झूठा मुक़ददमा कैंसिल हो जाये । ओर दोषियों को सजा मिले।
Answers (2)

Answer #1
758 votes
आपके मामले में यह देखने की जरूरत है कि क्या रिट किस चीज की फाइल की थी, क्या प्रार्थना हाई कोर्ट से मांगी गई थी और क्या कोर्ट ने बिल्कुल कहा। आपके दस्तावेज़ देख के और बेहतर सलाह दी जा सकती है आप संपर्क कर सकते हैं और अपने कानूनी मुद्दे के बारे में विस्तृत परामर्श प्राप्त कर सकते हैं
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
601 votes
प्रिय ग्राहक, आप पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक प्रतीक्षा करें यदि आपके विरुद्ध आरोप साबित नहीं हैं तो पुलिस मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर सकती है और मुकदमा स्वत: कैंसिल हो जाएगा यदि पुलिस चार्जशीट फाइल करती है तब आप आरोप न बनने की दशा में न्यायालय में उन्मोचन हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। यदि आपके विरुद्ध आरोप नहीं बनते हैं तब न्यायालय आपको उचित पर मुकदमा समाप्त कर सकता है अन्यथा की दशा में न्यायालय मामले में विचरण प्रारंभ करेगा। अन्य किसी भी विधिक जानकारी के लिए आप मुझे कॉल कर सकते हैं।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."