LawRato

धारा 323 504 506 के संदर्भ में


25-Oct-2023 (In Criminal Law)
सर मैं एक छात्र हूं और मेरे पड़ोसियों ने साजिश करके हमारे ऊपर 323 504 506 धारा लगा दिया है और जब कि मैं उस समय नहीं था घर पर तो कृपया मुझे बताएं कि मैं क्या करूं डेढ़ साल हो चुके हैं और नोटिस भी आ चुकी है वकील जमानत कराने को कह रहा है जबकि मेरी उम्र उस समय 18 साल से कम थी इस समय 18 हो चुकी है मैं क्या करूं मुझे कोई मेरा प्लीज सर हेल्प हेल्प करिए और बताइए कि मैं क्या करूं
Answers (3)

Answer #1
870 votes
ydi case registration ke time apki age 18 se km thi to aap regular court me jamanat nhi krwayega kyuki aap case ke time pr nabalig the apke case ka procedure alg chalega. Apke case ka procedure or cases se alag hain
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
531 votes
ये जमानतीय अपराध हैं अतः इस मामले में ज़मानत प्राप्त करना अधिकार हैं साथ ही जैसा की आपने बताया की आपकी उम्र 18 से कम थी अर्थात आप अव्यस्क थे ऐसे में न्यायलय के समक्ष आप अपनी अव्यस्कता का पक्ष भी रख सकते हैं साथ ही मामला असंज्ञेय होने की वजह से जमानत के अधिकारी है। इसके साथ ही आप उच्च न्यायलय से ऐफ आई आर (FIR) रद्दकरण की मांग भी कर सकते हैँ अपना भविष्य सुरक्षित करने हेतु। अधिक जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैँ। धन्यवाद
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
747 votes
आप सबसे पहले अपनी गैरमौजूदगी का सबूत इकट्ठा करके अपने उम्र का प्रमाण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करें आपका मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत किशोर न्याय बोर्ड के सामने जाएगा वहां से आपको अपनी जमानत कराने के लिए प्रस्तुत करना होगा फिर साक्ष्य के आधार पर आप के खिलाफ राखी मामला समाप्त किया जा सकता है
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."