धारा 76(1) आदेश के विरुद्ध श्रेणी-9 कब्जेदार द्वारा रेस्टोरेशन
धारा 76(1) आदेश के विरुद्ध श्रेणी-9 कब्जेदार द्वारा रेस्टोरेशन
28-Oct-2026 (In Property Law)
उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 की धारा 76(1) में असंक्रमणीय (श्रेणी-2) से संक्रमणीय (श्रेणी-1) का एकपक्षीय आदेश हुआ है। उक्त भूमि पर अन्य व्यक्ति का नाम श्रेणी-9 में दर्ज है और वह वास्तविक काबिज है।
क्या श्रेणी-9 का कब्जेदार इस एकपक्षीय आदेश के विरुद्ध रेस्टोरेशन/आपत्ति दाखिल कर सकता है?
क्या रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र पर जांच/आख्या हेतु पत्रावली लेखपाल को भेजी जाती है?
इस प्रकार के मामले में रेस्टोरेशन और स्थगन (Stay) की सही विधिक प्रक्रिया क्या है?
हाँ, श्रेणी-9 का वास्तविक कब्जेदार एक प्रभावित पक्ष है। वह इस एकपक्षीय आदेश के विरुद्ध उसी न्यायालय में के साथ रेस्टोरेशन (पुनर्स्थापन) प्रार्थना पत्र और आपत्ति दाखिल कर सकता है।
लेखपाल की भूमिका: हाँ, मौके की वास्तविक भौतिक स्थिति और कब्जे की सत्यता की जांच हेतु न्यायालय द्वारा पत्रावली जांच/आख्या के लिए लेखपाल को भेजी जाती है।
आपके मामले में श्रेणी-9 में दर्ज व्यक्ति, यदि भूमि पर वास्तविक कब्जे में है और धारा 76(1) के एकपक्षीय आदेश से उसके अधिकार एवं कब्जे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, तो उसके पास आदेश को चुनौती देने का कानूनी आधार हो सकता है।
मेरी प्राथमिक सलाह है कि रेस्टोरेशन/रिकॉल के साथ तत्काल स्थगन (Stay) की मांग की जाए, ताकि आदेश के आधार पर आगे नामांतरण या अन्य ऐसी कार्रवाई न हो जिससे आपके कब्जे और हितों को नुकसान पहुंचे।
लेखपाल की जांच आख्या मंगाई जा सकती है, लेकिन केवल लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आपका कानूनी अधिकार तय नहीं होगा। न्यायालय को आपकी पुरानी खतौनी, श्रेणी-9 की प्रविष्टि, वास्तविक कब्जे के प्रमाण और मूल कार्यवाही में नोटिस की स्थिति पर विचार करना होगा।
इस मामले में आवेदन की सही कानूनी धारा, ग्राह्यता और स्टे की रणनीति तय करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। गलत प्रावधान में आवेदन या देरी आपके मामले को प्रभावित कर सकती है।
Sangam & Sagar Law Office LLP में हम राजस्व एवं भूमि विवादों में दस्तावेजों की समीक्षा से लेकर रेस्टोरेशन, स्थगन आवेदन और आवश्यकतानुसार उच्च न्यायालय तक की कानूनी कार्यवाही की रणनीति तैयार करते हैं।
आप एकपक्षीय आदेश की प्रमाणित प्रति, पुरानी एवं वर्तमान खतौनी और कब्जे के दस्तावेज साझा करें। मामले की समीक्षा के बाद आगे की प्रभावी कानूनी कार्रवाई और कम खर्च वाली litigation strategy पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है।
Adv. Vaibhav Sangam Mishra
Attorney and Director
Sangam & Sagar Law Office LLP
Revenue Litigation | Land & Property Disputes | High Court Matters
मामले में तत्काल उपलब्ध कानूनी राहत पर चर्चा के लिए हमारे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
ऑर्डर की तारीख से 30 दिनों के अंदर|
संहिता के सामान्य प्रावधानों (और इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्निहित शक्तियों/inherent powers के साथ पठित) के तहत, एक पीड़ित पक्ष एकपक्षीय आदेश (ex parte order) को वापस लेने या रद्द करने के लिए उसी राजस्व न्यायालय (revenue court) के समक्ष एक औपचारिक आवेदन दायर कर सकता है।
कई सारे इसमें उपचार मौजूद हैं कई सारे मिलने के बाद आप माने न्यायालय के समक्ष अपनी बात रख के अपने अनुरूप उपचार न्यायालय से प्राप्त कर सकते हैं अब रेस्टोरेशन दाखिल करना हो या उसे पर स्टे लेना हो यह निर्भर करता है परिस्थितियों पर यदि पत्रावली का पूरा अवलोकन किया जाए उसके बाद ही अंतिम निष्कर्षताक आसानी से पहुंच जा सकता है
ऐसे राजस्व मामलों में प्रक्रिया और समय-सीमा को समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है ताकि कोई भी कानूनी कदम गलत न उठे। किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले एकपक्षीय आदेश की प्रति, उसकी तिथि और खतौनी के अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण करना आवश्यक है। अपने कागजातों की सही जांच और निष्पक्ष विधिक राय के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way
whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the
query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to
address the specific facts and details.