LawRato

राजस्व संहिता 2006 116,117 बंटवारा के पश्चात मूल नक्शे में कैसे चढ़वाए


05-Aug-2025 (In Property Law)
सर मेरा बटवारा का वाद चल रहा है जो कि फाइनल हो गया है जिसमें खतौनी का विभाजन हो गया है और सबका खुर्रा अलग अलग हो गया है जो कुर्राफत अलग हुआ है उसको लेखपाल नक्शे में कैसे दर्ज कराए कृपया सुझाव दे
Answers (3)

Answer #1
958 votes
Kura paath ka jo bhi Aadesh hua hai use Aadesh ko aap jo hai sambandhit taji banne wale ke dwara execution ke through dalvaea use Aditya anupalan Mein UP jiladhikari ko Prathna Patra dijiye tatpachat yadi karyvahi Nahin ho rahi hai to uska execution daliye aapke nakshe Mein uski Drishti ho jayegi aur uski Ek Prati sambandhit Rajat nirikshak sambandhit tahsildar aur sambandh up jiladhikari ko preshit Karen
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
715 votes
सही प्रक्रिया : 1. बटवारा आदेश की Certified Copy लें कोर्ट से Partition Suit के निर्णय की प्रमाणित प्रति (Certified Copy) लें। अगर कोर्ट ने आयोग (Advocate Commissioner) द्वारा नक्शा/पंचनामा/साइट प्लान भी तैयार करवाया था, तो उसकी भी प्रति लें। 2. तहसील / लेखपाल कार्यालय में आवेदन करें एक आवेदन पत्र लेखपाल / नायब तहसीलदार को दें जिसमें निम्नलिखित मांगे: “महोदय, माननीय न्यायालय द्वारा पारिवारिक बंटवारा वाद संख्या ___ दिनांक ___ को निर्णयित किया जा चुका है, जिसमें भूमि का स्पष्ट रूप से विभाजन किया गया है। अतः निवेदन है कि मेरे हिस्से का खुर्रा नक्शे में दर्ज कराकर भूमि रिकार्ड को अद्यतन करने की कृपा करें।” 3. प्रमाण संलग्न करें (Attach Proofs): आपके आवेदन के साथ ये दस्तावेज़ लगाएं: कोर्ट का निर्णय (Judgment / Decree) खतौनी की नई प्रति जिसमें अलग-अलग खाता दिखाई दे यदि है तो नक्शा / आयुक्त की रिपोर्ट (Commissioner’s Report) आपका पहचान पत्र व खसरा संख्या 4. स्थल निरीक्षण (Site Inspection) लेखपाल आपके द्वारा दिए गए निर्णय और नक्शे के आधार पर साइट का निरीक्षण करेगा। यदि कोई विवाद नहीं है, तो वह नक्शे में: आपका खुर्रा प्लॉट नंबर / टुकड़ा उसका क्षेत्रफल और सीमाएं (boundaries) दर्ज करेगा। 5. नक्शे का संशोधन (Map Mutation / Correction in Revenue Map) लेखपाल के द्वारा रिपोर्ट आगे तहसील / राजस्व निरीक्षक के पास जाएगी और उसके आधार पर: राजस्व नक्शे (Village Map / Field Map) में आपके नाम और हिस्से का बदलाव दर्ज हो जाएगा। आप नक्शे की प्रमाणित प्रति (Certified Map Copy) प्राप्त कर सकते हैं।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
975 votes
आपका मसला तहसील स्तर पर किया जाना है। कुर्रे अलग करने के लिए एक मुकदमा दाखिल किया जाता है जिसपर राजस्व अधिकारी आदेश करता है। उस आदेश के बाद ही उन कुर्रे को नक्शे में चढ़ाया जाता है। आप अपने तहसील स्तर के राजस्व अदालत में प्रयासरत एक अनुभवी वकील से मिलकर उनकी राय लें।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."