LawRato

Urgent Child Custody and Visitation Rights Advice under GWA Act


20-Aug-2026 (In Family Law)
इंदौर निवासी। 8 वर्षीय बेटा इंदौर के CBSE स्कूल में पढ़ता है। 19 जून को पत्नी बिना सहमति नसरुल्लागंज ले गईं, जिससे शिक्षा बाधित है। 2 माह से मिलने नहीं दे रहीं, केवल 1 बार बात हुई। GWA धारा 9(1) तहत बच्चे का Ordinary Residence इंदौर है। Guardians & Wards Act धारा 7/25 एवं धारा 12 (Interim Custody/Visitation) के तहत इंदौर फैमिली कोर्ट से तुरंत मुलाकात व कस्टडी का अंतरिम आदेश पाने की सबसे तेज प्रक्रिया बताएं।
Answers (2)

Answer #1
605 votes
I can get the custody of ur child through family court and also u can file a habeas corpus petition in high court for meeting ur child as he has been forcefully and and without ur knowledge has been taken away .Contact me for any help
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
939 votes
दिए गए तथ्यों के अनुसार, यदि बच्चा पिछले कई वर्षों से इंदौर में रह रहा है, वहीं CBSE स्कूल में पढ़ रहा है और उसकी सामान्य/Ordinary Residence इंदौर है, तो Guardians and Wards Act, 1890 की धारा 9(1) के आधार पर इंदौर स्थित सक्षम Family Court में कार्यवाही प्रस्तुत करने का मजबूत आधार बनता है। धारा 9(1) के अनुसार minor की guardianship से संबंधित आवेदन उस District Court में किया जाता है जहाँ minor ordinarily resides। सबसे उपयुक्त एवं त्वरित कदम होगा कि Guardians and Wards Act, 1890 की धारा 7 एवं 25 के अंतर्गत मुख्य custody/guardianship petition दाखिल की जाए और उसी के साथ धारा 12 के अंतर्गत तत्काल interim application प्रस्तुत की जाए। Family Courts Act, 1984 की धारा 7(1)(g) Family Court को minor की guardianship, custody तथा access/visitation से संबंधित proceedings सुनने का अधिकार देती है। धारा 12 के अंतर्गत Court उस व्यक्ति को, जिसके पास minor की custody है, बच्चे को Court के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दे सकती है तथा temporary custody और protection के संबंध में interim order पारित कर सकती है। तत्काल राहत के लिए आवेदन में निम्न प्रार्थनाएँ रखी जा सकती हैं: Respondent/wife को निर्देश दिया जाए कि minor child को निर्धारित तारीख एवं समय पर Family Court के समक्ष प्रस्तुत करे। पिता को तत्काल interim visitation rights दिए जाएँ—जैसे सप्ताह में एक/दो बार मुलाकात, weekend access तथा video call। परिस्थितियों के अनुसार पिता को कुछ समय के लिए interim custody देने का आदेश किया जाए। Wife को बिना Court की अनुमति के बच्चे को दूसरे स्थान पर shift/relocate करने से रोका जाए, विशेषकर यदि इससे बच्चे की schooling एवं पिता के access पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो। बच्चे की पढ़ाई, स्कूल रिकॉर्ड, attendance तथा इंदौर में उसके लंबे समय से निवास के दस्तावेज रिकॉर्ड पर लगाए जाएँ, जिससे Indore को child's ordinary residence साबित किया जा सके।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."