LawRato

Family pension second wife ko milegi ki nahin


27-Aug-2025 (In Divorce Law)
मेरा मामला इस प्रकार से है कि मेरा पिता जी ने पहली पत्नी से सन्तान उत्पन्न ना होने के कारण बिना तलाक के दूसरी शादी की थी दूसरी पत्नी से तीन संतान हैंऔर वो उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में नौकरी से रिटायर होकर पेंशन ले रहे थे 2014 में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने पेंशन प्रपत्र और सर्विस बुक में दूसरी पत्नी को नामांकित किया था लेकिन पहली पत्नी ने आपत्ति दर्ज की उसके बाद पहली पत्नी को पेंशन मिलने लगी। अभी हाल ही में पहली पत्नी की मृत्यु हो गई अब मुझे ये जानना है क्या दूसरी पत्नी को पेंशन मिल सकती है
Answers (5)

Answer #1
983 votes
प्रथम पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरा विवाह करना दुराचरण की श्रेणी में आता है। ऐसी स्थिति में दूसरे विवाह से उत्पन्न संतान जो अभी भी नाबालिग हैं वह पेंशन प्राप्त करने के हकदार हैं लेकिन दूसरी पत्नी को पेंशन प्राप्त नहीं होगा।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
579 votes
दूसरी पत्नी का विवाह बिना किसी वैलिड तलाक के हुआ है और पहली पत्नी जीवित थी इस कारण दूसरी पत्नी को पेंशन मिलने में कानूनी अड़चन है। लेकिन आप कोर्ट से चैलेंज कर सकते हैं। दूसरी पत्नी से उत्पन्न संतान चाहे तो पेंशन को लेकर क्लेम कर सकते हैं इसका उन्हें कानूनी अधिकार है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
664 votes
आपके पिता जी की पहली पत्नी जीवित रहते हुए दूसरी शादी की गई थी, जो हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 5 व 11 के अनुसार अवैध (void marriage) मानी जाएगी। इसलिए “दूसरी पत्नी” को कानूनी पत्नी का दर्जा नहीं मिलेगा और उसे सीधा परिवारिक पेंशन का अधिकार नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के कई फैसलों में यह माना गया है कि ऐसी “दूसरी पत्नी” से जन्मे बच्चों को वैध संतान का दर्जा है और उन्हें पेंशन/सेवा लाभों में हिस्सा मिल सकता है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
665 votes
your first wife died childless family pension second wife ko milegi depends upon which service the pensioner was thr second wife has three children she retired and the the first wife is now receiving pension they are trying to provide
Helpful? LawRato LawRato
Answer #5
890 votes
नहीं दूसरी पत्नी को पेंशन का अधिकार नहीं होगा पर उसके बच्चों का होगा यदि वे 18 साल से कम है , यदि किसी तरह की शारीरिक अक्षमता है तो 18 साल के ऊपर बच्चों को भी भरद पोषण मिलेगा लड़कियों को उनकी शादी होने तक भरद पोषण मिलेगा शादी का खर्चा भी देना पड़ेगा , लड़कों को केवल 18 साल होने तक ही मेंटिनेंस मिलेगा
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."