LawRato

पत्नी द्वारा भरण पोषण का केस किया पारिवारिक न्यायालय में के लगभग 5 चला


23-Feb-2023 (In Divorce Law)
मेरा विवाह सन 2005 में हुआ 2007 में सेक्शन 9 की डिग्री मेरे हक में पारित हुईं। बिना युक्तिसंगत कारण के अभित्यजन की वजह से पत्नी का अंतरिम भरण-पोषण प्रार्थना पत्र खारिज हुआ। सेक्शन 9 के आधार पर सन 2010 में मेरे हक में तलाक की डिक्री पारित हुई । सन 2013 में 498a के केस में कोर्ट द्वारा मुझे बड़ी किया गया । सन 2016 में पारिवारिक न्यायालय द्वारा पत्नी को ₹10000 महीना भरण पोषण का आदेश दिया जिसे मैंने राजस्थान उच्च न्यायालय में अपील की । पारिवारिक न्यायालय का आदेश स्टे हुआ । पत्नी से कोई संतान नहीं है । पत्नी ने न्यायालय मे कोई वकील भी नियुक्त नहीं किया। पत्नी की द्वितीय श्रेणी अध्यापिका में राज्य की नियुक्ति सन 2018 मे हुई है। वर्तमान में उसे ₹50000 महीना सैलरी मिल रही है । पत्नी के आर्थिक रूप से सक्षम होने पर भी क्या भरण पोषण मिलेगा । इस विषय में उचित मार्गदर्शन करें । आपकी कृपा होगी
Answers (4)

Answer #1
706 votes
माननीय उच्चतम न्यायलय के नवीनतम आदेशों का विश्लेषण करने पर ये निष्कर्ष निकलता है कि यदि सक्षम महिला अपने भरण पोषण एवम् तलाक पूर्व की जीवन शैली जीने के लिए सामर्थ्य रखती है, तब उसकी अपने पति पर निर्भरता खत्म मानी जा सकती है। आशा है इस मार्गदर्शन से आपको त्वरित न्याय मिले।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
709 votes
अगर आपकी पत्नी आर्थिक रूप से सक्षम है और उसे भरण पोषण के कोई अवस्ता नही है तो court उसे भरण पोषण नही दिलवायेगी। आपको इस कार्य मे अगर अधिवक्ता की अवशक्त हो तो आप मुझे संपर्क कर सकते है। अन्य किसी जंकरी के लिए संपर्क करे।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
870 votes
if that salary is sufficient to maintain then court would not grant maintenance bcoz she has no liability and she is able to handle her own expenses....you can file sec 127crpc application against 125crpc order...
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
759 votes
हेलो सर आपके प्रश्न के अनुसार यदि वह वर्किंग है तो उनको भरण-पोषण नहीं मिलेगा तथा आपको इसकी एविडेंस माननीय न्यायालय में पेश करने पड़ेंगे कि वह द्वितीय श्रेणी अध्यापिका में राज्य में नियुक्त है तथा उसके सैलरी स्लिप में रिक्रूटमेंट रिकॉर्डिंग दस्तावेज पेश करने पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."