LawRato

Mere ko ye janna h ki kisi ek ghatna me crime case ir manhani ka case


07-Jun-2023 (In Criminal Law)
Sir mere ko dayan ya tantrik kah kr badanam kiya h to mane es ki fir darj karwayi h crime ki section me . Mera questions ye h ki kya mere patti bhi alag se court me ja kr same matter me manhani ka mukdma chala sakte h kya.
Answers (3)

Answer #1
816 votes
Nahi. Lekin aap Rajasthan Prevention of Witch Hunting Act, 2015 ke andar mukadma file kar sakte ho. Uss main compensation ka pravdhaan bhi hai. Agar aap police investigation se santusht nahi hai toh High Court main case bhi laga sakte hai.
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
826 votes
मैं आपको सही सलाह इन सवालों के उत्तर के बाद ही दे पाऊंगा, कि क्या आप के पति को भी तांत्रिक बताया गया था? किस थाने मे आपने अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है? पुलिस ने किन धाराओं के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करी है? I will be able to give you valuable answer of your question only after give information on following questions:- was your husband was also called as tantrik? in which police station the FIR has been registered? under which sections FIR has be registered?
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
723 votes
मानहानि के अंतर्गत आने वाली बातें धारा 499 के तहत आने वाली मानहानि की बातें इस प्रकार है:- किसी व्यक्ति के खिलाफ गलत बाते बोलकर उसे अपमानित करना। किसी व्यक्ति पर कोई गलत लांछन लगाना। किसी व्यक्ति की तारीफ करने की जगह उसकी बेइज्जती करना। इन सभी बातों में से कोई भी कार्य करना मानहानि की धारा 499 के तहत अपराध माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति आपको अपमानित करने के इरादे से जानबूझकर निम्नलिखित बातों में से कोई भी कार्य करता है तो आप उस व्यक्ति पर मानहानि का केस (Case of Defamation) कर सकते है। मानहानि कितने प्रकार की होती है 1. अपलेख (Libel):- अपलेख उसे कहा जाता है जिसमें किसी व्यक्ति के बारे में किसी स्थाई व दिखाई देने वाली वस्तु में प्रकाशित किया जाता है। जैसे फिल्म, फोटो, कार्टून, किसी भी वस्तु पर छपा हुआ आदि। यदि इन सब कार्यों द्वारा कोई किसी व्यक्ति को अपमानित करके ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है। 2. अपवचन (slander):-  जो भी व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने के लिए मौखिक शब्दों, धवनी माध्यमों व संकेतों का प्रयोग करता है। उसे अपवचन कहा जाता है। भारतीय दंड संहिता के अनुसार अपलेख व अपवचन दोनों ही एक दंडनीय अपराध है। ऐसा अपराध करने वाले लोगों को IPC Section 500 के द्वारा मानहानि के लिए दंडित किया जाता है।   IPC Section 499 अपराध का उदाहरण कपिल और अमित दोनों एक ही कम्पनी में साथ में काम करने वाले दो व्यक्ति होते है। कपिल अपनी कम्पनी का बहुत ही होनहार कर्मचारी होता है। जिस कारण अमित कपिल से चिढ़ता था। एक दिन अमित कम्पनी में अन्य सभी कर्मचारियों के सामने कपिल को अपमानित करने के लिए झूठे लांछन लगा देता है। अमित की यह सब बाते सुनकर कपिल को बहुत बुरा लगता है और उसे बहुत गुस्सा भी आता है। जिस कारण कपिल अमित के खिलाफ झूठा लांछन लगा कर अपमानित करने की साजिश करने के तहत मानहानि की धारा 499 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज करवा देता है। धारा 499 में सजा कितनी मिलती है – IPC 499, 500 Punishment आइपीसी की धारा 499 में केवल मानहानि के अपराध (Offence of Defmation) के बारे में बताया गया है। यदि कोई व्यक्ति मानहानि का अपराध करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा तो धारा 499 के तहत दर्ज किया जाता है। परन्तु सजा का प्रावधान ipc section 500 में देखने को मिलता है। आइये जानते है मानहानि की सजा की धारा 500 के बारे में।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."