LawRato

Regarding dispute of Abadi's land


31-Jul-2025 (In Civil Law)
मरे घर (आबादी ) के बगल में एक दुर्जन का खेत है जिसकी कुछ दिन पहले वो बिना किसी पूर्व सूचना के लेखपाल और कानून की सहायता से गलत नीयत से मापन कराके हमारे आबादी के जमीन में दावा दर्ज किया जवाबी कार्यवाही में हमने तजबिस्तानी दायर कर कब्जे पे रोक लगा दी है, मामला तहसील स्तरीय कोर्ट में उपजिलाधिकारी के अंतर्गत है मामले पर आपकी सलाह चाहिए
Answers (3)

Answer #1
576 votes
आपने बिल्कुल सही किया कि आपने तजवीजतानी (अस्थायी निषेधाज्ञा) के लिए अदालत में आवेदन कर कब्ज़े पर रोक लगवा दी है। अब चूंकि मामला उपजिलाधिकारी के समक्ष लंबित है, आपको निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए: सभी दस्तावेज़ी साक्ष्य प्रस्तुत करें – जैसे नक्शा, खतौनी, रजिस्ट्रियों की प्रति, और कोई भी पुरानी रजिस्ट्री या रिकॉर्ड जिससे आपकी आबादी की भूमि की स्थिति स्पष्ट हो सके। गवाहों का विवरण दें – यदि आपके पक्ष में कोई गवाह है जो वर्षों से इस भूमि के आपके कब्ज़े की पुष्टि कर सकता है तो उन्हें पेश करें। लेखपाल द्वारा किए गए मापन को चुनौती दें – यह दर्शाएं कि मापन पूर्व सूचना के बिना और पक्षपातपूर्ण तरीके से हुआ है। RTI के माध्यम से लेखपाल की रिपोर्ट और आदेश की कॉपी भी प्राप्त करें। स्थायी निषेधाज्ञा की मांग करें – यदि मामला बढ़ता है, तो आप स्थायी तौर पर कब्ज़ा रोकने के लिए अदालत से स्थायी आदेश की मांग कर सकते हैं। आपके केस की स्थिति मजबूत है यदि आप साक्ष्य सही रूप से प्रस्तुत करते हैं और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हैं। अनुभवी सिविल वकील की मदद लें जो तहसील कोर्ट में नियमित कार्य करते हों।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
860 votes
जितनी भी भूमि राजस्व विभाग के अंतर्गत आती है उससे संबंधित समस्त वाद केवल राजस्व न्यायालयों के समक्ष ही आ सकते हैं। उनमें कुछ मसले सिविल कोर्ट में आते हैं, किंतु राजस्व संहिता ज़्यादातर बार करती है। आप सही अदालत में हैं, डट कर पैरवी कीजिए। न्याय ज़रूर मिलेगा।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
507 votes
यदि ये जमीन आपकी है तो आपको सिविल कोर्ट में एक।मुकदमा स्थाई व्यादेश व उद्घोषदात्मक बाद का दर्ज करना चाहिए जिसमें तत्काल कोई कब्जा न कर पाए इसके लिए एक अस्थाई व्यादेश की एप्लीकेशन भी साथ में हो यदि न्यायालय को उचित लगा तो आपको तत्काल राहत मिल जाएगी
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."