LawRato

पड़ोसी की रजिस्ट्री 14 मरले की है,


14-May-2026 (In Civil Law)
पड़ोसी की रजिस्ट्री 14 मरले की है, लेकिन फर्द और इंतकाल में गलती से 16 मरले दर्ज हो गया है। उस 2 मरले का कब्जा हमारे पास है। हमारे बीच पहले से विवाद है, इसलिए बिना विपक्षी को शामिल किए केवल रजिस्ट्री के आधार पर फर्द और इंतकाल में रकबा दुरुस्ती (फर्द बदर) करवाने की कानूनी प्रक्रिया बताएं। क्या राजस्व अधिकारी केवल रजिस्ट्री देखकर यह सुधार कर सकता है?"
Answers (5)

Answer #1
528 votes
Ji haan rajasv adhikari kewal aapki registry dekh kar fard badar bana dega. Ye fard online bhi chad jayegi aapke documents and aap fard ki copy bhi certified le sake hai patwari se . Isme koi pareshani nhi hogi aapko
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
794 votes
Since your neighbor's registry clearly shows 14 marla and you already have possession of the extra 2 marla, your position is quite strong here. The entry of 16 marla in the Fard and Intkal is obviously a clerical error that contradicts the registered document itself. What you need to do is file a Fard Badar application before the Tehsildar along with the neighbor's registry copy as evidence. Now, issuing a notice to the other party is legally mandatory — the Revenue Officer cannot skip that step — but since both the registry and physical possession are in your favor, the correction is very likely to go your way. If the neighbor raises an objection, the matter will move to Revenue Court, but even there your case stands strong. I would also recommend filing a Declaration Suit in Civil Court simultaneously to legally secure your possession and protect yourself from any future claims on those 2 marla. Don't delay — initiate the process as soon as possible. Advocate Neha Gupta
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
716 votes
यदि रजिस्ट्री में 14 मरले लिखा है लेकिन इंतकाल/फर्द में गलती से 16 मरले चढ़ गया, तो यह “clerical / revenue entry mistake” कही जा सकती है। लेकिन जब उस अतिरिक्त 2 मरले पर विवाद और कब्जा दोनों मौजूद हों, तब मामला केवल रिकॉर्ड सुधार का नहीं बल्कि अधिकार (title dispute) का बन जाता है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
696 votes
यदि विक्रय विलेख/रजिस्ट्री में भूमि 14 मरले की अंकित है, परंतु फर्द एवं इंतकाल में त्रुटिवश 16 मरले दर्ज हो गए हैं, तो मात्र राजस्व अभिलेख के आधार पर स्वामित्व तय नहीं होता। राजस्व रिकॉर्ड केवल कब्जे एवं प्रविष्टि का प्रमाण होता है, जबकि मूल अधिकार रजिस्ट्री से निर्धारित होते हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित पक्ष तहसीलदार/राजस्व अधिकारी के समक्ष फर्द दुरुस्ती एवं इंतकाल संशोधन हेतु आवेदन दे सकता है। आवेदन के साथ रजिस्ट्री, जमाबंदी, तातिमा एवं अन्य संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाएँ। किन्तु चूँकि मामला विवादित है तथा अतिरिक्त 2 मरले का कब्जा आपके पास है, इसलिए बिना विपक्षी पक्ष को नोटिस एवं सुनवाई का अवसर दिए राजस्व अधिकारी केवल रजिस्ट्री देखकर एकतरफा सुधार नहीं कर सकता। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत अनुसार दोनों पक्षों की सुनवाई आवश्यक है। यदि राजस्व अधिकारी एकतरफा आदेश पारित करता है, तो उसके विरुद्ध अपील/रिवीजन एवं आवश्यकता पड़ने पर सिविल कोर्ट में घोषणा एवं स्थायी निषेधाज्ञा (declaration & injunction) का वाद दायर किया जा सकता है।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #5
927 votes
राजस्व अधिकारी बिना नोटिस दिए और संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान किए, मात्र रजिस्ट्री के आधार पर फर्द/इंतकाल में किसी प्रकार का संशोधन नहीं कर सकता। जहां भूमि के क्षेत्रफल, कब्जे या अधिकार को लेकर विवाद मौजूद हो, वहां विधि के अनुसार दोनों पक्षों को सुनना अनिवार्य होता है। ऐसी स्थिति में मामला या तो विधिवत राजस्व कार्यवाही में तय किया जाएगा या फिर उचित राहत हेतु दीवानी न्यायालय का सहारा लेना आवश्यक होगा।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."