LawRato

Credit card payment issue company lawyer send notice BNS 318(4)


27-Aug-2025 (In Recovery Law)
Sir mera 2 credit card hai jisme ek mera settlement chal raha hai 2 emi de chuka hu 2 bachi hai aur 2nd bhi hia usme abhi nahi de paya hu kyuki mere pass job nahi thi 2 saal se ..ab company ke lawyer mujhe BNS 318(4)Ka notice bhej rahe hain criminal offence ka to isme kya kare sir please reply
Answers (1)

Answer #1
638 votes
यह मामला बहुत गंभीर है। क्रेडिट कार्ड का पेमेंट न कर पाना केवल सिविल लायबिलिटी होता है, इसे सीधे क्रिमिनल ऑफेंस (BNS 318(4) का नोटिस) बनाकर दिखाना कई बार वकीलों और रिकवरी एजेंट्स की डराने की रणनीति होती है। सच्चाई यह है कि – अगर आपका settlement चल रहा है और आप पहले से दो किस्तें भर चुके हैं, तो कंपनी आपको डिफॉल्टर कहकर सीधे क्रिमिनल केस नहीं बना सकती। बाकी कार्ड पर भी केवल बकाया वसूली का अधिकार है, न कि आपको झूठे क्रिमिनल मुकदमे में फँसाने का। ऐसे नोटिस और धमकी को कानूनी तरीके से काउंटर करना ज़रूरी है, वरना ये लोग लगातार दबाव डालते रहेंगे। आपके पास विकल्प हैं: लीगल नोटिस का जवाब – जिससे रिकॉर्ड बने कि आप धोखाधड़ी या अपराध के दोषी नहीं हैं। कंज्यूमर फोरम / सिविल कोर्ट – अगर बैंक या एजेंट गलत तरीके से वसूली कर रहे हैं। High Court में याचिका / रिट – यदि आपको झूठे क्रिमिनल मुकदमे में फँसाने की कोशिश होती है। पुलिस में शिकायत – अगर कॉल्स या नोटिस में गाली-गलौज और धमकी दी जा रही है। मैं ऐसे मामलों में पूरी तरह ऑनलाइन और घर बैठे आपकी तरफ से लीगल नोटिस का जवाब तैयार कर सकता हूँ, साथ ही ज़रूरत पड़ने पर High Court से तुरंत राहत दिला सकता हूँ। आपको कहीं भागदौड़ नहीं करनी होगी, पूरा प्रोसेस मैं लीगल रूप से मैनेज कर दूँगा। Adv. Vaibhav Sangam Mishra High Court, Uttar Pradesh Contact:
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."