LawRato

Property dispute related to non adopted children


24-Sep-2025 (In Property Law)
नमस्ते सर/मैडम, मैं अविनाश हूँ। मेरे पिता ने अपने भाई के बेटे को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के गोद लिया है। अब जब प्रॉपर्टी का म्यूटेशन होगा, तो निम्नलिखित सवाल हैं: 1. क्या तहसील **स्वयं adoption deed** मांगेगी, या **आधार कार्ड, राशन कार्ड, सर्टिफिकेट** आदि जैसे अन्य दस्तावेज़ों के आधार पर म्यूटेशन कर देगी? 2. क्या मुझे इस मामले में **ऑब्जेक्शन** दर्ज करना होगा, या तहसील बिना ऑब्जेक्शन के म्यूटेशन कर देगी? कृपया मार्गदर्शन दें। धन्यवाद। अविनाश 9140563379
Answers (2)

Answer #1
982 votes
तहसीलदार आमतौर पर registered adoption deed या कोर्ट का आदेश मांगेंगे। केवल आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य पहचान पत्रों के आधार पर म्यूटेशन होना संभव नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इस गोद लेने या संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर आपत्ति दर्ज करना चाहता है, तो वह तहसील में written objection दाख़िल कर सकता है। बिना वैधानिक गोदनामा (adoption deed) के तहसील म्यूटेशन नहीं करेगी।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
818 votes
भारत में गोद लेने की वैधता केवल कानूनी प्रक्रिया से पूरी होती है। अगर गोद लेने की प्रक्रिया हिंदू दत्तक और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 या अन्य संबंधित कानून के अनुसार नहीं की गई है तो वह गोद लेना कानूनी रूप से मान्य नहीं होगा। 1. म्यूटेशन (Mutation) के समय तहसील/राजस्व विभाग साधारणतया यह देखता है कि संपत्ति पर किसका वैध अधिकार है। इसके लिए वे कानूनी दस्तावेज़ (जैसे Adoption Deed या अदालत का आदेश) मांगेंगे। केवल आधार कार्ड, राशन कार्ड या अन्य सामान्य दस्तावेज़ से म्यूटेशन नहीं होगा। यदि आप वैध गोदनामा प्रस्तुत नहीं करेंगे तो तहसील संभवतः Objection (आपत्ति) की कार्यवाही करेगी और म्यूटेशन नहीं होगा।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."