LawRato

My brother is selling property without informing and without consent.


29-Jul-2026 (In Property Law)
Bhai nai behen ko bina btayai property bech dia toh hum iskai liyai legally kya kar saktai hain?
Answers (5)

Answer #1
609 votes
संपत्ति पैतृक (Ancestral) है या स्वयं अर्जित (Self-acquired), और बिक्री किसके द्वारा की गई है। यदि बहन का उस संपत्ति में कानूनी हिस्सा था तथा उसकी सहमति या अधिकारों की अनदेखी करके बिक्री की गई है, तो वह सिविल कोर्ट में बिक्री विलेख (Sale Deed) को चुनौती देकर उसे निरस्त कराने, अपने हिस्से की घोषणा (Declaration), बंटवारा (Partition) तथा स्थायी निषेधाज्ञा (Permanent Injunction) की मांग कर सकती है। यदि संपत्ति स्वयं अर्जित थी और वैध स्वामी ने बेची है, तो सामान्यतः बहन की सहमति आवश्यक नहीं होती। सही कानूनी सलाह के लिए कृपया बताएं: (1) संपत्ति पैतृक है या स्वयं अर्जित? (2) बेचने वाला कौन है—पिता, भाई या अन्य सह-स्वामी? (3) बिक्री कब हुई और क्या बहन का नाम राजस्व अभिलेख/खतौनी में दर्ज है?
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
787 votes
aap court se suit for Injunction that will stop the sale of property arbitrary the civil court will decide the sale is void under transfer of property act and indian contract act kindly see what the courts say
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
884 votes
यह इस बात पर निर्भर करता है कि संपत्ति पैतृक (Ancestral) है या स्व-अर्जित (Self-acquired)। यदि संपत्ति आपके भाई की स्वयं की अर्जित संपत्ति है, तो वह बिना बहन की अनुमति के उसे बेच सकता है। लेकिन यदि संपत्ति पैतृक या संयुक्त स्वामित्व वाली है और बहन का उसमें कानूनी हिस्सा है, तो बहन अपने हिस्से की सुरक्षा के लिए सिविल न्यायालय में बंटवारा (Partition), बिक्री विलेख को अपने हिस्से तक निरस्त कराने (Cancellation/Declaration) तथा आवश्यक होने पर स्थायी/अस्थायी निषेधाज्ञा (Injunction) का वाद दायर कर सकती है। कृपया बताइए कि संपत्ति पैतृक है या स्व-अर्जित तथा माता-पिता जीवित हैं या नहीं, ताकि सटीक कानूनी सलाह दी जा सके।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
592 votes
If your brother sold the property without informing you, the legal remedy depends on whether you had a **legal share or ownership interest** in that property. If you are a co-owner or legal heir, you may challenge the sale before the competent court and seek cancellation/declaration and injunction, as applicable. If the property exclusively belonged to your brother, merely not informing you generally does not make the sale invalid. Share the property details and how you acquired your alleged share for a precise opinion.
Helpful? LawRato LawRato
Answer #5
651 votes
आप अपने सारे जो जो कागज आपके पास उपलब्ध है उनके साथ आप अपने अधिवक्ता के साथ बैठकर सारी बातों को बताएं जिसके बाद ही आपको एक उचित परामर्श दिया जा सकता है क्योंकि बिना पूरी बात जाने पर परामर्श यदि आपको दिया जाएगा तो आपका ही नुकसान हो जाएगा
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."