LawRato

Legal status of 1990 adoption and inheritance rights in ancestral pro.


17-Aug-2026 (In Property Law)
उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 1977 या उसके बाद किए गए किसी भी दत्तक ग्रहण (Adoption) के मामले में, कोई भी अदालत बच्चे के देने और लेने (Giving and Taking) के प्रमाण के रूप में रजिस्टर्ड दस्तावेज के अलावा किसी भी अन्य सबूत को स्वीकार नहीं करेगी।" kya ye 100% true hai?
Answers (3)

Answer #1
763 votes
​हाँ, यह बात कानूनी रूप से सत्य है। उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 1977 या उसके बाद किए गए किसी भी गोद लेने (Adoption) के मामले में हिंदू दत्तक तथा भरण-पोषण अधिनियम, 1956 (HAMA) की धारा 16 (उत्तर प्रदेश संशोधन) लागू होती है। ​उत्तर प्रदेश राज्य संशोधन के अनुसार, बच्चा देने और लेने (Giving and Taking) के प्राथमिक प्रमाण के रूप में केवल पंजीकृत दत्तक विलेख (Registered Adoption Deed) ही मान्य होगा। यदि कोई पंजीकृत विलेख नहीं है, मतलब तो अदालत अन्य किसी मौखिक या अप्रत्यक्ष साक्ष्य को गोद लेने के वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
884 votes
हाँ, यह कथन कानूनी रूप से बिल्कुल सत्य है। उत्तर प्रदेश में हिंदू दत्तक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 16 में किए गए राज्य संशोधन के अनुसार, 1 जनवरी 1977 या उसके बाद किया गया कोई भी दत्तक ग्रहण केवल तभी वैध माना जाएगा जब उसका विधिवत पंजीकरण कराया गया हो। माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अनुसार, इस प्रभावी तिथि के बाद बच्चे के देने और लेने को साबित करने के लिए पंजीकृत विलेख के अलावा किसी भी अन्य मौखिक सबूत, फोटो या नोटरीकृत दस्तावेज को प्राथमिक साक्ष्य नहीं माना जा सकता। अतः बिना रजिस्टर्ड डीड के गोद लिया जाना अवैध माना जाएगा।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
854 votes
1 जनवरी 1977 या उसके बाद के लिए नियम इस संशोधन के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 1977 या उसके बाद यदि कोई गोद लेने (Adoption) की प्रक्रिया हुई है, तो अदालत बच्चे के 'देने और लेने' (Giving and Taking) को साबित करने के लिए केवल और केवल एक रजिस्टर्ड दस्तावेज (Registered Adoption Deed) को ही सबूत के तौर पर स्वीकार करेगी।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."