LawRato

Seemankan Related Enquiry.....


03-Nov-2025 (In Property Law)
महोदय मैनें तहसीलदार के यहां आवेदन करके सीमांकन कराया था अवैध कब्जा पाये जाने पर प्रतिवादियों ने sdm के यहां आपत्ति की है क्या मैं पुनः तहसीलदार के यहां सीमांकन आवेदन कर सकता हूं जबकि आपत्ति का निराकरण अभी नहीं हुआ है।
Answers (2)

Answer #1
560 votes
सीमांकन खेती की जमीन की है या किसी प्लाट की है सबसे पहले यह भी अंतर डालता है परंतु में मुद्दे की बात जो आपने करी है की आपत्ति का निराकरण कैसे करें ? तो आपत्ति किस बात पर लगाई गई है यह भी बताना पड़ेगा तभी सही लीगल एडवाइस देना सटीक रहेगा ऐसा मुझे लगता है
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
695 votes
जब सीमांकन की रिपोर्ट पर प्रतिवादियों ने SDM के समक्ष आपत्ति दायर कर दी है, तो वही मामला अब अपीलीय प्राधिकारी के पास लंबित माना जाता है। ऐसी स्थिति में पुनः तहसीलदार के यहां नया सीमांकन आवेदन देना उचित नहीं होता, क्योंकि पहले की रिपोर्ट और उस पर दायर आपत्ति का निराकरण SDM ही करेंगे। आपको SDM के समक्ष चल रही कार्यवाही में ही अपने पक्ष के तथ्य, दस्तावेज़ और तर्क प्रस्तुत करने चाहिए। वहीं से अंतिम आदेश आने के बाद ही आगे कोई कदम लेना सही रहेगा। आवश्यकता हो तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं, मैं आपकी पूरी प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर दूंगा।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."