LawRato

Notic jari hua hey harjana 800000 rs laga diye hey kyaa karu sir ples


30-Jul-2026 (In Property Law)
महोदय, सविनय निवेदन है कि मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद ‌द्वारा PIL संख्या 636/2026, धर्म सिंह बनाम स्टेट ऑफ U.P. एवं 08 अन्य में पारित आदेश दिनांक 23 मार्च 2026 के अनुपालन में अधोहस्ताक्षरी ‌द्वारा ग्राम अंदावा, तहसील फूलपुर, जनपद प्रयागराज स्थित आराजी संख्या 652 मि०, रकबा 2.0600 हेक्टेयर बंजर खाते की भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सीमांकन कार्य संपादित किया गया। स्थल पर सीमांकन कार्य मुताबिक भू-चित्र किया गया। मौके पर स्थायी बिंदु सिह‌दा पत्थर से जरीबी लाइन पर आवासीय मकान आबादी स्थित होने के कारण प
Answers (3)

Answer #1
813 votes
जरीबी लाइन पर आवासीय मकान/आबादी स्थित होने के कारण उस रेखा पर प्रत्यक्ष रूप से जरीब डालकर सीमांकन करना संभव नहीं था। ऐसी स्थिति में राजस्व अभिलेखों, उपलब्ध भू-चित्र तथा अन्य स्थायी बिंदुओं के आधार पर आवश्यक माप-जोख (Offset/Indirect Measurement) करते हुए सीमांकन कार्य संपादित किया गया। अतः केवल जरीबी लाइन पर आबादी होने से सीमांकन कार्य अमान्य नहीं हो जाता।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
640 votes
चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आप कानूनी सहायता लेकर अपनी समस्या का विधिक समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने द्वारा बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों, जैसे खसरा, खतौनी, विक्रय विलेख (यदि उपलब्ध हो) तथा अन्य संबंधित अभिलेखों की प्रतियां उपलब्ध करानी होंगी। दस्तावेज़ों का परीक्षण करने के बाद आपको उचित कानूनी सलाह दी जाएगी तथा आवश्यक होने पर आपके पक्ष से विधिक नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद आप हमसे संपर्क कर अपनी समस्या के समाधान हेतु पूर्ण कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
855 votes
मामला PIL के आदेश के अनुपालन में राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए सीमांकन/स्थलीय निरीक्षण से संबंधित है। यदि सीमांकन के दौरान आपकी भूमि पर स्थित आवासीय निर्माण/आबादी प्रभावित हो रही है, तो आप संबंधित राजस्व अधिकारी के समक्ष आपत्ति देकर सीमांकन रिपोर्ट और मौके के नक्शे की प्रति मांग सकते हैं। साथ ही, यदि आदेश के अनुपालन में कोई प्रतिकूल कार्रवाई होने की आशंका है, तो PIL में पारित मूल आदेश और सीमांकन रिपोर्ट देखकर उचित आपत्ति/रिट उपाय तय किया जा सकता है।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."