LawRato

35 साल से कब्जे वाली जमीन पर मालिकाना हक लेने के बारे में ।


27-Jul-2025 (In Property Law)
मेरे पिताजी ने सन् 1989 मे 1 राइस मिल खरीदा था, जिसकी कुल भूमि 25 कनाल के करीब है, लेकिन उस समय हमने जो मिल लिया था, उस समय उसकी कुछ जमीन हमारे नाम होने से रह गई थी, क्योंकि उस समय 6 व्यक्ति नाबालिग थे ओर आज तक सारी जमीन पर हमारा ही कब्ज़ा है ओर उन्होने हमे कोई नोटिस भेजा । क्या हम कोर्ट के माध्यम से वो जमीन ले सकते हैं
Answers (4)

Answer #1
996 votes
नमस्ते, हाँ जी, आप वह ज़मीन अपने नाम करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अदालत में एक सिविल दावा दायर करना होगा, जिसमें उस ज़मीन से जुड़े सभी संबंधित पक्षों (जिनके नाम ज़मीन है या जो उस पर दावा कर सकते हैं) को पार्टी बनाया जाएगा। इस दावे में हम यह बात रखेंगे कि आप पिछले कई वर्षों से उस ज़मीन पर क़ब्ज़ा किए हुए हैं, वहाँ खेती या उपयोग करते आ रहे हैं, और इस दौरान किसी ने आपके क़ब्ज़े को चुनौती नहीं दी। ऐसे मामलों में इसे “लंबे समय से शांतिपूर्वक और निरंतर क़ब्ज़ा” माना जाता है, जिसे कानून में ‘एडवर्स पजेशन’ (विरोधात्मक क़ब्ज़ा) कहा जाता है। अगर अदालत को यह संतोष हो गया कि आपने उचित समय तक बिना किसी रुकावट के ज़मीन का उपयोग किया है और असली मालिक ने कोई आपत्ति नहीं की, तो अदालत ज़मीन आपके हक़ में घोषित कर सकती है। इसके लिए आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़, गवाह और साक्ष्य पेश करने होंगे। किसी प्रकार की मदद या दावे के ड्राफ्टिंग में सहायता चाहिए हो तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
Helpful? LawRato16+ LawRato
Answer #2
608 votes
Hello Sir/mam There are Various legal Remedies to deal with it Feel free to contact over phone call or whats app for further assistance or advice. Thank you Regards Advocate Kuber Hooda Punjab and Haryana High Court Delhi high Court
Helpful? LawRato LawRato
Answer #3
785 votes
Court mei suit for declaration Daal ke jo zameen ka intekaal nahi chadha usse bhi apne naam karvaya jaa sakta hai, kisne notice bheja aur kisse bheja aur kab bheja? share karo mai aagey batata hu kya karna hai
Helpful? LawRato LawRato
Answer #4
827 votes
इतने लंबे समय (लगभग 36 साल) से आपके कब्जे में होने के कारण, मामला Adverse Possession या Limitation Act, 1963 के अंतर्गत भी आपके पक्ष में मजबूत हो सकता है। नाबालिग होने की स्थिति में लिमिटेशन उनकी बालिग होने की तारीख से गिनी जाती है, लेकिन 3 दशकों का कब्जा आपके लिए एक मजबूत डिफेन्स है। for further information please contact me.
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."