LawRato

2 bhai k bich galat nakshe ko lekr dispute


17-Dec-2025 (In Property Law)
2 bhai ko mili patrik sampatti me bade bhai ki mratyu ke bad chhote bhai ne kabij pichhe ki jamin chhodkr bade bhai ki kabij samne ki jamin me apna nam chadwaliya or pichche ki jamin apne bade bhai k waris avam veva ko dediya is pr vivad h solution kya h
Answers (2)

Answer #1
563 votes
इसके लिए आपको माननीय न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा। माननीय न्यायालय में किसी एडवोकेट के साथ में केस दर्ज करवाये। यही आपके लिए उचित रहेगा। यह जमीन किस क्षेत्र में है और पहले किसके नाम पर थी रजिस्ट्री आदि की कॉपी वगैरह सब एडवोकेट को जरूर दिखाएं जिससे कि आपको आसानी रहेगी बात समझने में अपनी
Helpful? LawRato LawRato
Answer #2
545 votes
यदि संपत्ति पैतृक (ancestral) है और दो भाइयों को समान अधिकार से मिली थी, तो बड़े भाई की मृत्यु के बाद उसका हिस्सा उसके वैध वारिसों (पत्नी, बच्चे आदि) को जाता है। छोटा भाई अपने स्तर पर न तो बड़े भाई के हिस्से की जमीन अपने नाम चढ़वा सकता है और न ही मनमर्जी से अदला-बदली कर सकता है। ऐसा किया गया नामांतरण/फेरबदल कानूनन गलत है। इस स्थिति में समाधान यह है कि पहले तहसील/राजस्व कार्यालय में आपत्ति दर्ज कर गलत नामांतरण को निरस्त कराने की कार्यवाही की जाए। यदि वहां सुधार नहीं होता है, तो सिविल कोर्ट में बंटवारे (Partition), घोषणा (Declaration) एवं स्थायी निषेधाज्ञा (Injunction) का वाद दायर किया जा सकता है, ताकि बड़े भाई के वारिसों के अधिकार सुरक्षित रहें। सभी दस्तावेज (खसरा, नक्शा, नामांतरण आदेश, वंशावली) के साथ किसी अधिवक्ता से परामर्श लेकर उचित कानूनी कार्यवाही करना सही रहेगा।
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."