LawRato

Divorce chata hu mai, meri shadi ko 9sall ho gye h ab m nhi rhna chata


07-Jul-2024 (In Divorce Law)
M apni wife k sath ab nhi rh skta meri aur uski soch bhut alg h aur bo muje bhut preshan krti h mere ghrwale bhi use hi support krte h ab smj nhi aa rha ki kya kru plz muje advice do
Answers (1)

Answer #1
669 votes
आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया के बारे में जानकारीः हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13B में आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया का ज़िक्र है. पति-पत्नी को कम से कम एक साल तक अलग रहना होगा. दोनों मिलकर कोर्ट में अर्ज़ी दायर करते हैं. कोर्ट दोनों के बयान दर्ज करता है और दस्तखत कराए जाते हैं. इसके बाद कोर्ट दोनों को रिश्ता बचाने के लिए छह महीने का समय देता है. अगर कोर्ट को लगता है कि रिश्ते इतने खराब हो चुके हैं या हालत ऐसी है कि रिश्ता नहीं सुधरने वाला, तो छह महीने के इंतज़ार को खत्म किया जा सकता है. आपसी सहमति से लिए गए तलाक में प्रॉपर्टी का बंटवारा और बच्चों की कस्टडी के मामले में भी कपल पारस्परिक राज़ी होते हैं. अगर पति-पत्नी के बीच समझौते की कोई संभावना ही न हो, तो कोर्ट स्वविवेक से छह महीने के कुलिंग पीरियड की अवधि को समाप्त भी कर सकता है. अगर न्यायालय व्यवस्था से संतुष्ट है, तो तलाक अपेक्षाकृत शीघ्रता से, आमतौर पर छह से 18 महीनों के भीतर, दिया जा सकता है
Helpful? LawRato LawRato

Disclaimer: The above query and its response is NOT a legal opinion in any way whatsoever as this is based on the information shared by the person posting the query at lawrato.com and has been responded by one of the Divorce Lawyers at lawrato.com to address the specific facts and details.

Report abuse?

Comments by Users

No Comments! Be the first one to comment.

"lawrato.com has handpicked some of the best Legal Experts in the country to help you get practical Legal Advice & help."